केंद्र ने हरित यूरिया उत्पादन हेतु रोडमैप प्रस्तुत किया
- 27 Jun 2026
जून 2026 में केंद्र सरकार ने देश में हरित यूरिया (Green Urea) उत्पादन स्थापित करने के लिए एक रोडमैप जारी किया। इस पहल को राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन (NGHM) के अंतर्गत 7.24 लाख मीट्रिक टन (MT) हरित अमोनिया (Green Ammonia) की खरीद से समर्थन प्राप्त होगा।
मुख्य बिंदु
- हरित यूरिया पहल: इस रोडमैप का उद्देश्य टिकाऊ उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देना, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना तथा हरित यूरिया के निर्माण के माध्यम से भारत की उर्वरक सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।
- हरित अमोनिया की खरीद: सरकार राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के मोड 2ए (Mode 2A) के तहत भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से प्रतिवर्ष 7.24 लाख मीट्रिक टन हरित अमोनिया खरीदेगी।
- सब्सिडी व्यवस्था: उर्वरक विभाग हरित अमोनिया और ग्रे अमोनिया (Grey Ammonia) के मूल्य-अंतर की भरपाई करेगा, जिससे उर्वरक निर्माता अतिरिक्त वित्तीय बोझ के बिना अधिक पर्यावरण-अनुकूल कच्चे माल को अपना सकेंगे।
- उत्पादक प्रोत्साहन: हरित अमोनिया उत्पादकों को 10 वर्ष तक दीर्घकालिक वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, जिससे नई परियोजनाओं में निवेश को स्थिरता और प्रोत्साहन मिलेगा।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


