भारत ने पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ उड़ान शुरू की
- 27 Jun 2026
25 जून, 2026 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी से हब-एंड-स्पोक मॉडल के अंतर्गत भारत की पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ (Easy Connect) उड़ान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य टियर-II एवं टियर-III शहरों से निर्बाध अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क उपलब्ध कराना है।
मुख्य बिंदु
- पहली ईजी कनेक्ट उड़ान: वाराणसी से पहली ईजी कनेक्ट उड़ान की शुरुआत भारत में हब-एंड-स्पोक आधारित अंतरराष्ट्रीय विमानन संचालन की दिशा में पहला कदम है।
- हब-एंड-स्पोक मॉडल: इस व्यवस्था के तहत यात्री अपने प्रस्थान (Spoke) हवाई अड्डे पर ही चेक-इन, आव्रजन तथा सीमा शुल्क की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। इसके बाद वे निर्धारित हब (Hub) हवाई अड्डे से अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार होंगे।
- उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य भारत को वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में विकसित करना, अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बेहतर बनाना तथा द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों (Tier-II and Tier-III Cities) के यात्रियों के लिए विदेश यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
- विस्तार योजना: सरकार इस हब-एंड-स्पोक मॉडल को देश के अन्य टियर-II एवं टियर-III हवाई अड्डों तक विस्तारित करने की योजना बना रही है।
- आर्थिक प्रभाव: नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, विमानन हब के विकास से वर्ष 2030 तक लगभग 4 लाख रोजगार सृजित हो सकते हैं तथा भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान मिल सकता है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


