वेनेजुएला

  • 27 Jun 2026

26 जून, 2026 को भारत ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों के मद्देनजर ऑपरेशन अमिस्ताद (Operation Amistad) नामक मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) मिशन प्रारंभ किया।

  • यह अभियान भूकंप से हुई व्यापक जन-धन की हानि और विनाश के बाद वेनेजुएला के लोगों के प्रति भारत की एकजुटता एवं मानवीय सहयोग की भावना के प्रतीक के रूप में शुरू किया गया।
  • मिशन के तहत भारतीय वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर (C-17 Globemaster) विमान मानवीय राहत सामग्री और 41 सदस्यीय बचाव दल लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए।
  • वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के उत्तरी सिरे पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर में कैरेबियन सागर एवं अटलांटिक महासागर, पूर्व में गुयाना, दक्षिण में ब्राजील तथा पश्चिम में कोलंबिया स्थित हैं।
कराकस (Caracas) वेनेजुएला की राजधानी है तथा यह देश का प्रमुख औद्योगिक, वाणिज्यिक, शैक्षिक और पर्यटन केंद्र है।