भारत ने स्वदेशी प्लेसेंटा-ऑन-चिप विकसित की

  • 06 Jul 2026

हाल ही में ICMR-राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (ICMR-NIRWoH) और IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने मानव गर्भावस्था के अध्ययन के लिए भारत का पहला स्वदेशी प्लेसेंटा-ऑन-चिप (Placenta-on-Chip) प्लेटफॉर्म विकसित किया।

मुख्य बिंदु

  • स्वदेशी नवाचार: भारत का यह पहला ‘प्लेसेंटा-ऑन-चिप प्लेटफॉर्म’ प्रयोगशाला परिस्थितियों में मानव प्लेसेंटल बैरियर (placental barrier) को पुनःनिर्मित करता है, जिससे गर्भावस्था से जुड़ी बीमारियों, औषधि परीक्षण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य अनुसंधान में नई संभावनाएँ खुलती हैं।
  • प्रमुख कार्य: यह हार्मोन उत्पादन, पोषक तत्वों के स्थानांतरण, अपशिष्ट हटाने और चयनात्मक मातृ-भ्रूण बाधा (Maternal-Foetal Barrier) संबंधी कार्यों की नकल करता है।
  • अनुप्रयोग: यह मानव-संबंधित मॉडल का उपयोग कर गर्भावस्था जटिलताओं, दवा सुरक्षा और प्लेसेंटल बायोलॉजी पर शोध को सक्षम बनाता है।
  • विशेषता: इसे सरल, बड़े पैमाने पर उपयोग योग्य और पारंपरिक प्रयोगशाला अवसंरचना के अनुकूल बनाया गया है।
  • महत्त्व: यह मातृ स्वास्थ्य अनुसंधान को मजबूत करेगा और पशु-प्रयोगों पर निर्भरता को कम करेगा।