प्रधानमंत्री ने विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

  • 06 Jul 2026

4 जुलाई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया।

  • ये परियोजनाएं ऊर्जा, विमानन, रेलवे, सड़क, मेट्रो और जल क्षेत्रों से संबंधित हैं, जिनका उद्देश्य अवसंरचना, संपर्क, रोजगार और जीवन-यापन की सुगमता को बेहतर बनाना है।
  • प्रधानमंत्री नेराजस्थान रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया और इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
  • जयपुर मेट्रो फेज-II की आधारशिला रखी गई, जिससे पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण गलियारों को जोड़कर जयपुर मेट्रो नेटवर्क 50 किलोमीटर से अधिकहो जाएगा।
  • कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के युवाओं को लगभग 54,000 सरकारी नौकरी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।