गृह मंत्री ने ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ का अनावरण किया

  • 06 Jul 2026

5 जुलाई, 2026 को गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी की स्थिति की समीक्षा की तथा अवैध खनन और कोयले के अनधिकृत परिवहन पर व्यापक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए “जीरो कोल लीकेज प्लान” के अंगीकरण का निर्देश दिया।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य समन्वित और समयबद्ध प्रवर्तन के माध्यम से अवैध कोयला खनन, चोरी और अनधिकृत परिवहन को समाप्त करना है।
  • कानूनी प्रवर्तन: अधिकारी अपराधियों की तलाशी, जब्ती और अभियोजन के लिए खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 [MMDR Act, 1957] के तहत शक्तियों का उपयोग करेंगे।
  • निगरानी तंत्र: कोयला मंत्रालय प्रवर्तन कार्रवाइयों की नियमित समीक्षा करेगा और -वे बिल निगरानीके माध्यम से कोयला खेपों का सत्यापन करेगा।
  • सुरक्षा उपाय: CISF संवेदनशील खनन क्षेत्रों में क्विक रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती और बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करेगी।
  • महत्त्व: यह पहल कोयला संसाधनों की सुरक्षा, वैध खनन गतिविधियों को मजबूत करने और कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने में सहायक होगी।