इसरो द्वारा SOLVE रॉकेट मोटर का पहला सफल परीक्षण

  • 06 Jul 2026

3 जुलाई, 2026 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) के स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में ‘सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स’ (SOLVE) सॉलिड मोटर का पहला सफल भूमि परीक्षण किया।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: SOLVE को गगनयान क्रू मॉड्यूल की एकीकृत पैराशूट मंदन प्रणाली (Integrated Parachute Deceleration System)को अलग-अलग परीक्षण परिस्थितियों में सत्यापित करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
  • वाहन डिजाइन: SOLVE सॉलिड स्टेज को गगनयान मिशन की आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधनों के साथ PSLV स्ट्रैप-ऑन मोटरसे विकसित किया गया है।
  • परीक्षण परिणाम: पहले भूमि परीक्षण में अपेक्षित मोटर प्रदर्शन मानकों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया, जिससे डिजाइन की पुष्टि हुई।
  • महत्त्व: SOLVE भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से पहले कई गगनयान परीक्षण मिशनों के संचालन के लिए एक लचीला प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।