नई क्वांटम अवस्था ‘फ्रैक्शनल फर्मी सी’ का विकास

  • 06 Jul 2026

जुलाई 2026 में भौतिकविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने पदार्थ की एक नई क्वांटम अवस्था ‘फ्रैक्शनल फर्मी सी’ (Fractional Fermi Sea) बनाई है।

मुख्य बिंदु

  • प्रयोग: लगभग 70,000 सीज़ियम परमाणुओंको परम शून्य से कुछ नैनोकेल्विन ऊपर तक ठंडा किया गया और ऑप्टिकल लैटिस का उपयोग कर सीमित किया गया।
  • निर्माण: आकर्षक और प्रतिकर्षी परमाणु अंतःक्रियाओं के बीच तेज बदलाव के कारण कण स्वयं संगठित होकर एक स्थिर क्वांटम अवस्था में आ गए।
  • विशिष्ट गुण: इस नई अवस्था में आंशिक रूप से भरे हुए क्वांटम स्टेट्स पाए गए, जो पारंपरिक बोसॉन और फर्मियन के बीच की विशेषताओं को प्रदर्शित करते हैं।
  • महत्त्व: यह खोज क्वांटम सिमुलेशन, सटीक संवेदन (Precision Sensing), सुरक्षित क्वांटम संचार और अगली पीढ़ी की सामग्री अनुसंधान को आगे बढ़ा सकती है।