वैश्विक अनुदान कटौती का महिलाओं पर प्रभाव: UN रिपोर्ट

  • 11 Jul 2026

10 जुलाई, 2026 को यूएन वुमन (UN Women) ने “बियॉन्ड द ब्रेकिंग पॉइंट” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। इसमें स्पष्ट किया गया है कि दाता देशों द्वारा अनुदान में कटौती से महिलाओं और लड़कियों को मिलने वाली मानवीय सेवाएँ व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं।

मुख्य बिंदु

  • अनुदान/सहायता में कमी: रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 से अब तक कम-से-कम 10 लाख महिलाएं और लड़कियां महत्वपूर्ण सहायता से वंचित हो चुकी हैं।
  • वित्तीय संकट: सर्वेक्षण में शामिल लगभग 40% महिला-नेतृत्व वाले संगठन अगले एक वर्ष में अस्थायी या स्थायी रूप से बंद होने के जोखिम में हैं।
  • बढ़ती मांग: लगभग 90% संगठनों ने बताया कि बढ़ती मांग के बावजूद वे बढ़ती मानवीय जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं।
  • सेवाओं में व्यवधान: वित्तीय कमी के कारण कई संगठनों ने सेवाएं घटाई हैं, प्रतीक्षा सूची शुरू की है और कर्मचारियों की संख्या कम की है।
  • सुरक्षा संबंधी चिंता: कटौती के कारण महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षित स्थानों तथा लैंगिक हिंसा सहायता सेवाओं तक पहुंच कम हुई है।