मानव-वन्यजीव संघर्ष पर उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन

  • 11 Jul 2026

10 जुलाई, 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कोयंबटूर स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान–सलीम अली पक्षीविज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास केंद्र (WII-SACON) में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर उत्कृष्टता केंद्र (CoE) का उद्घाटन किया।

  • इस उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद की गई।
  • यह केंद्र मानव-वन्यजीव संघर्ष के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए अनुसंधान, नवाचार, नीतिगत सहयोग, क्षमता निर्माण तथा श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के प्रसार का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा।
  • केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय मानव-वन्यजीव संघर्ष पोर्टल भी लॉन्च किया, जो डेटा प्रबंधन, ज्ञान साझा करने और निर्णय-सहायता के लिए एक डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा।