भारत-न्यूजीलैंड संबंध ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक उन्नत

  • 11 Jul 2026

11 जुलाई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ (Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत किया और 2030 तक के रोडमैप की घोषणा की।

मुख्य बिंदु

  • रणनीतिक साझेदारी: दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी और रोडमैप 2030 को अपनाया।
  • रक्षा सहयोग: दोनों देशों ने समुद्री सहयोग, जल-सर्वेक्षण (Hydrography), नौवहन मानचित्रण (Nautical Cartography) और दोनों रक्षा बलों के बीच पारस्परिक लॉजिस्टिक्स सहयोग से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • आतंकवाद-रोधी सहयोग: भारत और न्यूजीलैंड ने आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग और खुफिया जानकारी साझा करने को मजबूत करने के लिए संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की।
  • व्यापार लक्ष्य: दोनों देशों ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के समर्थन से वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा।
  • समुद्री सुरक्षा: दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा संवाद स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही न्यूजीलैंड इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव के समुद्री सुरक्षा स्तंभ से जुड़ा।
  • स्वच्छ ऊर्जा: न्यूजीलैंड ने सतत ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (Global Biofuels Alliance) में शामिल होने का निर्णय घोषित किया।