INS महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना में शामिल

  • 11 Jul 2026

11 जुलाई, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A नीलगिरि-श्रेणी के छठे स्टेल्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना में शामिल किया।

मुख्य बिंदु

  • स्वदेशी डिजाइन: इस युद्धपोत को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है और इसका निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने किया है।
  • आत्मनिर्भर भारत: इस फ्रिगेट में 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है तथा इसमें भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।
  • युद्धक क्षमता: यह युद्धपोत वायु-रोधी, सतह-रोधी, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, समुद्री सुरक्षा और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभियानों के लिए सक्षम है।
  • संचालन भूमिका: यह जहाज हिंद महासागर क्षेत्र और उससे आगे भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेगा तथा दीर्घकालिक तैनाती की क्षमता बढ़ाएगा।