ISRO ने गगनयान क्रू मॉड्यूल के 3 महत्वपूर्ण परीक्षण किए

  • 13 Jul 2026

12 जुलाई, 2026 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान क्रू मॉड्यूल की महत्वपूर्ण प्रणालियों से जुड़े 3 प्रमुख अर्हता परीक्षण (Qualification Tests) सफलतापूर्वक सम्पन्न किए।

मुख्य बिंदु

  • क्रू मॉड्यूल अपराइटिंग प्रणाली: समुद्र में उतरने के बाद क्रू मॉड्यूल को स्वतः सीधी स्थिति में लाने वाली शीत-गैस आधारित अपराइटिंग प्रणाली (Cold-Gas-Based Uprighting System) का सफल परीक्षण किया गया।
  • कनेक्ट-डिस्कनेक्ट प्रणाली: पुनःप्रवेश के दौरानक्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से अलग करने वाली अम्बिलिकल पृथक्करण प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
  • एपेक्स कवर परीक्षण: पैराशूट खुलने से पहले हटने वाले एपेक्स कवर के पृथक्करण के दौरान क्रू मॉड्यूल की संरचनात्मक मजबूती का सफल सत्यापन किया गया।
  • क्रू सुरक्षा: इन परीक्षणों के माध्यम से सुरक्षित पुनःप्रवेश, पैराशूट तैनाती तथा समुद्र में उतरने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रणालियों की पुष्टि की गई।
  • मिशन का महत्व: इन सफल परीक्षणों सेगगनयान मिशन की क्रू रिकवरी एवं पुनःप्रवेश प्रणालियों की विश्वसनीयता पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।