दक्षिण भारत की स्वर कोकिला एस. जानकी का निधन

  • 13 Jul 2026

11 जुलाई, 2026 को दक्षिण भारत की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी, जिन्हें "दक्षिण भारत की कोकिला" के नाम से जाना जाता था, का 88 वर्ष की आयु में आयु-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया।

  • वे भारत की सबसे प्रतिष्ठित पार्श्व गायिकाओं में से एक थीं। उनका गायन करियर 1957 से 2017 तक छह दशकों से अधिक समय तक रहा।
  • उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिन्दी, ओड़िया, बांग्ला, तुलु, पंजाबी और उर्दूसहित लगभग 20 भारतीय भाषाओं में 48,000 से अधिक गीतरिकॉर्ड किए।
  • उन्होंने वर्ष1957 में तमिल फिल्म'विधियिन विलायट्टु' से पार्श्व गायन की शुरुआत की तथा उसी वर्ष मलयालम फिल्मों में भी गायन आरम्भ किया।
  • विशेष रूप से1970 के दशकसे वे दक्षिण भारतीय सिनेमा, खासकर मलयालम फिल्म संगीत की सबसे प्रभावशाली पार्श्व गायिकाओं में शामिल रहीं।