शेख हमद बिन खलीफ़ा अल थानी का निधन

  • 13 Jul 2026

12 जुलाई 2026 को क़तर के फ़ादर अमीर ‘शेख हमद बिन खलीफ़ा अल थानी’ का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारत सरकार ने 13 जुलाई 2026 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया।

  • शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 1995 से 2013 तक कतर के अमीर के रूप में कार्य किया।
  • इसके बाद उन्होंने स्वेच्छा से सत्ता अपने पुत्र शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी।
  • उनके शासनकाल में प्राकृतिक गैस संसाधनों के प्रभावी उपयोग के कारण कतर ने आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तीव्र विकास किया, जिससे वैश्विक स्तर पर उसका प्रभाव उल्लेखनीय रूप से बढ़ा।