अमृत 2.0 के अंतर्गत ‘कैच द रेन’ अभियान

  • 14 Jul 2026

जुलाई 2026 में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने शहरी जल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अमृत 2.0 के अंतर्गत देशव्यापी “कैच द रेन – जहाँ वर्षा हो, जब वर्षा हो” (Catch the Rain – Where it Falls, when it Falls) अभियान को और तेज किया।

मुख्य बिंदु

  • देशव्यापी अभियान: 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 900 शहरी स्थानीय निकाय वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण से जुड़ी पहलों को लागू कर रहे हैं।
  • भूजल पुनर्भरण: लगभग 1.99 लाख भूजल पुनर्भरण संरचनाओं पर कार्य शुरू किया गया है, जबकि 73,000 से अधिक अतिरिक्त संरचनाएँ निर्माणाधीन हैं।
  • उथले जलभृत प्रबंधन: पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों में वैज्ञानिक जलभृत मानचित्रण और पुनर्भरण उपाय लागू किए जा रहे हैं।
  • जल निकायों का पुनर्जीवन: अमृत 2.0 के तहत गाद हटाने, तट संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन के माध्यम से लगभग 1.21 लाख एकड़ शहरी जल निकायों का पुनर्जीवन किया जा रहा है।
  • शहरी हरित क्षेत्र: भूजल पुनर्भरण बढ़ाने और शहरी ताप प्रभाव कम करने के लिए 12,750 एकड़ से अधिक पार्क एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।