UNSC की अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का अभियान

  • 14 Jul 2026

13 जुलाई, 2026 को भारत ने 2028-29 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्य के रूप में निर्वाचन हेतु अपना आधिकारिक अभियान शुरू किया।

मुख्य बिंदु

  • शांति दृष्टिकोण: भारत ने वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए ‘शांति’ (SHANTI: Securing Holistic Advancement through Norms, Trust and Integrity) को अपने मार्गदर्शक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत किया।
  • शांति स्थापना में भूमिका: संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से भारत लगभग50 संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में करीब 3 लाख कर्मियोंका योगदान दे चुका है।
  • वर्तमान योगदान: वर्तमान में4,300 से अधिक भारतीय कर्मी दुनिया भर के 10 संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सेवा दे रहे हैं।
  • वैश्विक दक्षिण: भारत ने संवाद, कूटनीति और वैश्विक दक्षिण के हितों का प्रतिनिधित्व करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
  • कार्यकाल: निर्वाचित होने पर भारत2028-29 के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रहेगा।
  • पूर्व सदस्यता: भारत अब तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में 8 कार्यकालपूरे कर चुका है। उसका सबसे हालिया कार्यकाल 2021-22 था।