स्वयान पहल के अंतर्गत NIDAR 2.0 का शुभारंभ

  • 14 Jul 2026

13 जुलाई, 2026 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (DFI) के सहयोग से ‘स्वयान’ (SwaYaan) पहल के अंतर्गत ‘ड्रोन अनुप्रयोग एवं अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय नवाचार चैलेंज’ के दूसरे संस्करण (NIDAR 2.0, 2026-27) की शुरुआत की।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: NIDAR 2.0 का उद्देश्य स्वदेशी ड्रोन नवाचार को बढ़ावा देना और भारत के तेजी से विकसित हो रहे ड्रोन क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल तैयार करना है।
  • प्रतियोगिता का विषय: छात्र टीमें भारत में निर्मित सेमीकंडक्टर चिप से संचालित इंटेलीजेंट ड्रोन डिजाइन करेंगी।
  • प्रोत्साहन: प्रतियोगिता में₹65 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि के साथ स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, क्लाउड क्रेडिट, सॉफ्टवेयर सहयोग और इंटर्नशिप के अवसर दिए जाएंगे।
  • स्वयान पहल: लगभग ₹90 करोड़ के परिव्यय वाली स्वयान (SwaYaan) पहल को जुलाई 2022 में मंजूरी दी गई थी। इसका उद्देश्य ड्रोन से जुड़े कौशलों का विकास करना है।