'हीट स्मार्ट स्कूल' पायलट परियोजना

  • 17 Jul 2026

16 जुलाई, 2026 को दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) तथा GIZ इंडिया के सहयोग से विद्यार्थियों को हीटवेव के प्रभाव से सुरक्षित रखने और जलवायु-अनुकूल विद्यालय विकसित करने के लिए 'हीट स्मार्ट स्कूल' पायलट परियोजना शुरू की।

  • इस परियोजना की शुरुआत सर्वोदय बाल विद्यालय, शालीमार बाग (दिल्ली) से की गई।
  • यह दिल्ली हीट एक्शन प्लान का हिस्सा है तथा सुरक्षित एवं जलवायु-अनुकूल शिक्षण वातावरण विकसित करने का लक्ष्य रखती है।
  • परियोजना के अंतर्गत ठंडी छतें (Cool Roofs), छायादार गलियारे, बेहतर पेयजल व्यवस्था, लू से बचाव संबंधी सूचना प्रदर्शन तथा विद्यार्थी जागरूकता गतिविधियाँ विकसित की जाएँगी।
  • इसका उद्देश्य बच्चों में गर्मी से होने वाले तनाव को कम करना तथा विद्यालयों में जलवायु अनुकूलन एवं लचीलापन बढ़ाना है।