ICAR ने 'विकसित कृषि एवं समृद्ध किसान' रोडमैप लॉन्च किया

  • 17 Jul 2026

16 जुलाई, 2026 को केंद्रीय कृषि मंत्री ने 'विकसित कृषि एवं समृद्ध किसान' रोडमैप का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप जलवायु-अनुकूल, प्रौद्योगिकी-संचालित तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कृषि क्षेत्र का निर्माण करना है।

मुख्य बिंदु

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) देशभर में 100 क्लाइमेट स्मार्ट विलेज विकसित करेगा, जहाँ जलवायु-अनुकूल खेती, जल संरक्षण तथा एकीकृत कृषि प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • 'वन इंस्टीट्यूट–वन ग्रैंड इनोवेशन' कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक ICAR संस्थान को 2 वर्षों के भीतर कम-से-कम एक प्रमुख नवाचार विकसित करना होगा।
  • ICAR का लक्ष्य अपने 100वें स्थापना दिवस से पहले 10 करोड़ किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक एवं वैज्ञानिक नवाचार पहुँचाना है।
  • मिशन ICAR-100 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs) को नवाचार केंद्र, जलवायु परामर्श केंद्र तथा स्टार्टअप सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • ICAR ओपन डिजिटल नॉलेज प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल परामर्श, मौसम पूर्वानुमान, मृदा संबंधी जानकारी तथा बाजार संबंधी अद्यतन सूचनाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।