डॉ. श्रीनिवास तुम्माला बने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव

  • 17 Jul 2026

16 जुलाई, 2026 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रसिद्ध समुद्र वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) का सचिव नियुक्त किया।

  • वर्तमान में वे यूनेस्को (UNESCO) के अंतर्गत अंतर-सरकारी समुद्र विज्ञान आयोग (IOC) के हिंद महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय, पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) के प्रमुख हैं।
  • उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारत डीप ओशन मिशन, जलवायु मॉडलिंग, आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली तथा ब्लू इकोनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दे रहा है।
  • उन्हें रिमोट सेंसिंग, उपग्रह समुद्र विज्ञान, तटीय आपदा शमन तथा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।