साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के लिए ई-ज़ीरो FIR प्रणाली

  • 28 Jul 2026

27 जुलाई, 2026 को गुजरात सरकार ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के लिए ‘साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड ई-ज़ीरो एफआईआर’ (Cyber Financial Fraud e-Zero FIR) सेवा शुरू की, जिससे पीड़ितों को पुलिस स्टेशन गए बिना कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ करने की सुविधा मिलेगी।

  • इस सेवा का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गांधीनगर में किया।
  • नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन (1930) पर दर्ज शिकायतों के आधार पर e-Zero FIR स्वतः पंजीकृत हो जाएगी।
  • पंजीकृत e-Zero FIR को आगे की जांच के लिए संबंधित क्षेत्राधिकार वाले पुलिस स्टेशन को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजा जाएगा।
  • इस पहल को गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सहयोग से लागू किया जाएगा।