पर्यटन मंत्रालय एवं एयर इंडिया के मध्य MoU हस्ताक्षरित

  • 28 Jul 2026

27 जुलाई, 2026 को पर्यटन मंत्रालय ने ‘अतुल्य भारत’ ब्रांड के तहत भारत को वैश्विक पर्यटन के पसंदीदा गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • इस एमओयू पर नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
  • इस साझेदारी का उद्देश्य पर्यटन मंत्रालय की गंतव्य-प्रचार पहलों को एयर इंडिया के घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ जोड़कर विदेशी पर्यटकों के आगमन (Inbound Tourism) को बढ़ावा देना तथा भारत को वैश्विक ट्रांजिट एवं यात्रा केंद्र (Global Transit and Travel Hub) के रूप में स्थापित करना है।
  • 'अतुल्य भारत' ब्रांड के अंतर्गत डिजिटल एवं ऑफलाइन माध्यमों से संयुक्त प्रचार अभियान संचालित किए जाएंगे।
  • भारत के पर्यटन स्थलों से संबंधित सामग्री को एयर इंडिया के विभिन्न ग्राहक संपर्क माध्यमों, विशेषकर इन-फ्लाइट मनोरंजन प्रणाली पर प्रदर्शित किया जाएगा।