पॉलिमर बैंक नोट्स के फील्ड ट्रायल को सरकार की मंजूरी

  • 28 Jul 2026

27 जुलाई, 2026 को वित्त मंत्रालय ने संसद को सूचित किया कि सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के एक-एक अरब पॉलिमर बैंक नोटों को फील्ड ट्रायल के लिए जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मुख्य बिंदु

  • नियमित जारीकरण: फील्ड ट्रायल सफल होने के बाद RBI इन दोनों मूल्यवर्गों में पॉलिमर बैंक नोटों का नियमित जारीकरण प्रारंभ करेगा।
  • कागजी नोटों के साथ सह-अस्तित्व: पॉलिमर बैंक नोट वर्तमान कागजी मुद्रा के साथ समानांतर रूप से प्रचलन में रहेंगे तथा कागजी नोटों को पूरी तरह समाप्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
  • उद्देश्य: इन बैंक नोटों को मुद्रा की टिकाऊपन एवं उपयोग अवधि बढ़ाने, प्रतिस्थापन लागत कम करने तथा घिसावट एवं क्षति के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाने के उद्देश्य से लाया जा रहा है।
  • पृष्ठभूमि: भारत ने पहली बार वर्ष 2012 में पॉलिमर बैंक नोटों की शुरुआत पर विचार किया था, किंतु तकनीकी चुनौतियों के कारण यह पहल स्थगित कर दी गई थी।