सूर्य के ऊपरी वायुमंडल का घूर्णन सतह से तीव्र: अध्ययन

  • 31 Jul 2026

जुलाई 2026 में ‘एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स लेटर्स’ नामक जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन में बताया गया कि सूर्य का ऊपरी वायुमंडल उसकी दृश्यमान सतह की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक तीव्र गति से घूमता है। यह खोज सौर गतिकी (Solar Dynamics) एवं अंतरिक्ष मौसम की समझ को नई दिशा प्रदान करती है।

मुख्य बिंदु

  • शास्त्रीय भौतिकी से भिन्न निष्कर्ष: अध्ययन के निष्कर्ष कोणीय संवेग संरक्षण (Conservation of Angular Momentum) के पारंपरिक सिद्धांत की सामान्य व्याख्या को चुनौती देते हैं, क्योंकि सूर्य का वायुमंडल सामान्य घूर्णनशील पिंडों की तरह व्यवहार नहीं करता।
  • सौर गतिविधि से संबंध: अध्ययन में पाया गया कि अधिक सनस्पॉट (Sunspots) वाले उच्च सौर गतिविधि काल के दौरान वायुमंडल की घूर्णन गति में हल्की कमी आती है।
  • वैज्ञानिक महत्त्व: चूँकि सूर्य ठोस सतह वाला पिंड नहीं, बल्कि गैसीय पिंड है, इसलिए यह खोज उसके वायुमंडलीय गतिकी एवं घूर्णन व्यवहार को बेहतर ढंग से समझने में सहायक होगी।
  • व्यावहारिक महत्त्व: यह अध्ययन सौर गतिविधियों के मॉडल को अधिक सटीक बनाने तथा अंतरिक्ष मौसम के पूर्वानुमान में सुधार करेगा, जिससे पृथ्वी पर उपग्रहों, संचार प्रणालियों, नेविगेशन नेटवर्क तथा विद्युत अवसंरचना की सुरक्षा में सहायता मिलेगी।