भारतीय नौसेना को मिला दूसरा स्वदेशी DSV ‘निपुण’

  • 31 Jul 2026

30 जुलाई, 2026 को भारतीय नौसेना ने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) द्वारा निर्मित दूसरे स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत (DSV) ‘निपुण’ को औपचारिक रूप से प्राप्त किया। यह आत्मनिर्भर भारत पहल के अंतर्गत भारत की रक्षा जहाज निर्माण क्षमता को और सुदृढ़ करेगा।

मुख्य बिंदु

  • स्वदेशी सामग्री: भारतीय नौवहन रजिस्टर (IRS) के वर्गीकरण मानकों के अनुरूप निर्मित इस पोत में लगभग 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
  • उद्देश्य: यह पोत विशेष गहरे समुद्र में गोताखोरी (Deep-sea Diving), जलमग्न बचाव तथा समुद्री बचाव अभियानों के लिए विकसित किया गया है।
  • उन्नत गोताखोरी क्षमता: इसमें सैचुरेशन डाइविंग प्रणाली लगी है, जिससे गोताखोर अधिक गहराई पर लंबे समय तक कार्य कर सकते हैं। साथ ही इसमें जलमग्न अभियानों के लिए साइड डाइविंग स्टेज भी उपलब्ध है।
  • ROV प्रणाली: पोत में उन्नत रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल्स (ROVs) लगाए गए हैं, जो गोताखोरों की निगरानी, जलमग्न निरीक्षण तथा बचाव अभियानों में सहायता करेंगे।
  • पनडुब्बी बचाव भूमिका: ‘निपुण’ भारतीय नौसेना के डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) के मदर शिप के रूप में कार्य करेगा तथा पनडुब्बी दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित बचाव एवं निकासी सुनिश्चित करेगा।