मैसूरु में ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन

  • 03 Aug 2026

1 अगस्त, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन किया।

  • इस केंद्र की स्थापना युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के आधार पर राष्ट्रसेवा, सामाजिक कल्याण तथा नेतृत्व के लिए प्रेरित करने हेतु की गई है।
  • यह संस्थान युवाओं में जीवन-कौशल, व्यवहारिक उत्कृष्टता, उच्च नैतिक मूल्यों तथा आवश्यक ज्ञान का विकास कर चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देगा।
  • परिसर में650 सीटों वाला एम्फीथिएटर, स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित इमर्सिव संग्रहालय, अल्पकालिक पाठ्यक्रमों हेतु कक्षाएँ, योग एवं ध्यान हॉल, पुस्तकालय तथा सम्मेलन कक्ष उपलब्ध हैं।