PM-KISAN योजना का वर्ष 2031 तक विस्तार

  • 03 Aug 2026

31 जुलाई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026–27 से 2030–31 तक जारी रखने के लिए ₹3.15 लाख करोड़ के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: पात्र किसान परिवारों कोप्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सुनिश्चित आय सहायता प्रदान कर कृषि एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग देना।
  • लाभ: पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं।
  • कार्यान्वयन: योजना का संचालनआधार आधारित प्रमाणीकरण एवं डिजिटल लाभार्थी सत्यापन पर आधारित तकनीक-संचालित DBT प्रणाली के माध्यम से किया जाता है।