नौसेना द्वारा अंतिम डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट का जलावतरण

  • 03 Aug 2026

1 अगस्त, 2026 को भारतीय नौसेना ने पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ में डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) परियोजना के पाँचवें एवं अंतिम पोत DSC A24 का जलावतरण किया।

मुख्य बिंदु

  • परियोजना: DSC A24 इस परियोजना का पाँचवाँ एवं अंतिम डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट है। इसका जलावतरण वाइस एडमिरलगुरचरण सिंह, चीफ ऑफ पर्सनल की उपस्थिति में किया गया।
  • निर्माण: इन पोतों का डिजाइन एवं निर्माण एम/एस टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) द्वारा कोलकाता शिपयार्ड में किया जा रहा है।
  • विशेषताएँ: इन पोतों मेंकैटामरान-हुल डिज़ाइनतथा लगभग 300–400 टन विस्थापन क्षमता है, जिससे अधिक स्थिरता, बड़ा डेक क्षेत्र एवं बेहतर समुद्री संचालन क्षमता प्राप्त होती है।