केंद्र सरकार ने संशोधित खेलो इंडिया योजना को मंजूरी दी

  • 03 Aug 2026

31 जुलाई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए संशोधित खेलो इंडिया योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता (ANSFs) योजना को ₹36,441 करोड़ के संयुक्त परिव्यय के साथ मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • खेल पारिस्थितिक तंत्र: योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOEs), खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र (KICoEs), SAI प्रशिक्षण केंद्र (STCs), खेलो इंडिया मान्यता प्राप्त अकादमियाँ (KIAAs), खेलो इंडिया केंद्र (KICs) तथा सशस्त्र बलों कीयुवा खेल कंपनियों (YSCs) को सुदृढ़ किया जाएगा।
  • नई पहलें: प्रतिभाओं की प्रारंभिक पहचान एवं विद्यालयी शिक्षा के साथ खेलों के एकीकरण के लिए खेलो इंडिया फीडर स्कूल (KIFS) तथा खेलो इंडिया उत्कृष्ट विद्यालय (KIUV) स्थापित किए जाएंगे।
  • उभरते खिलाड़ी: वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं दीर्घकालिक मार्गदर्शन के माध्यम से खिलाड़ियों के विकास हेतु इमर्जिंग खेलो इंडिया एथलीट्स (E-KIA) नामक नई श्रेणी शुरू की गई है।