‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

  • 03 Aug 2026

2 अगस्त, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ (Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan) का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध संगठित करना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण को बढ़ावा देना है।
  • अवधि: यह अभियान100 सप्ताह तक चलेगा तथा प्रत्येक रविवार विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
  • गतिविधियाँ: अभियान के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्यान सत्र, योग तथा जन-जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएँगे, जिससे सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
  • पृष्ठभूमि: इस पहल की शुरुआतकाशी में एक पायलट परियोजना के रूप में हुई थी, जिसे अब काशी घोषणाके अंतर्गत 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों एवं अनेक गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सहयोग से पूरे देश में विस्तारित किया गया है।