IIT पटना ने विकसित किया हाइब्रिड मैग्नेटो-रियोमीटर

  • 04 Aug 2026

अगस्त 2026 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना के वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड मैग्नेटो-रियोमीटर (Hybrid Magneto-Rheometer) विकसित किया है। यह उपकरण मैग्नेटोरियोलॉजिकल (MR) द्रवों का सटीक परीक्षण करने में सक्षम है, जिससे उद्योग एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए स्मार्ट पदार्थों (Smart Materials) के अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: यह उपकरण संयुक्त संपीड़न (Compression) एवं अपरूपण बल (Shear Force) की परिस्थितियों में मैग्नेटोरियोलॉजिकल (MR) द्रवों के रियोलॉजिकल (प्रवाह एवं विरूपण) तथा ट्राइबोलॉजिकल (घर्षण एवं घिसाव) गुणों का परीक्षण करता है।
  • प्रमुख नवाचार: यह अपेक्षाकृत कम विद्युत धारा का उपयोग कर उच्च-तीव्रता का स्थिर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है, जिससे वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में अधिक सटीक परीक्षण संभव होता है।
  • अनुप्रयोग: यह तकनीक ब्रेक, क्लच, शॉक एब्जॉर्बर, डैम्पर, एक्ट्यूएटर, कंपन नियंत्रण प्रणालियों तथा चिकित्सा उपकरणों की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होगी।
  • व्यापक महत्त्व: इस उपकरण का उपयोग पॉलिमर, औषधि, खाद्य प्रसंस्करण, सौंदर्य प्रसाधन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योगों में प्रयुक्त विस्कोइलास्टिक पदार्थों के अध्ययन में भी किया जा सकेगा।