नौरू का नाम अब ‘रिपब्लिक ऑफ नाओएरो’

  • 04 Aug 2026

अगस्त 2026 में प्रशांत महासागर स्थित द्वीपीय राष्ट्र ‘नौरू’ (Nauru) ने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर ‘रिपब्लिक ऑफ नाओएरो’ (Republic of Naoero) कर लिया। यह परिवर्तन देश की सांस्कृतिक पहचान एवं विरासत को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए राष्ट्रीय भाषा में प्रचलित पारंपरिक नाम को पुनः अपनाने के उद्देश्य से किया गया है।

  • देश का अंतरराष्ट्रीय देश-कोड (Country Code) NRU से बदलकर NRO कर दिया जाएगा, जबकि वहाँ के नागरिक अब नौरुअन (Nauruan) के स्थान पर देई-नाओएरो (dei-Naoero) कहलाएँगे।
  • दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित यह देश जनसंख्या की दृष्टि से वेटिकन सिटी और तुवालु के बाद विश्व का तीसरा सबसे छोटा देश तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भी वेटिकन सिटी और मोनाको के बाद तीसरा सबसे छोटा देश है।
  • जर्मन औपनिवेशिक शासन के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रशासन के अधीन रहने के पश्चात नौरू को वर्ष 1968 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।