भारत एवं उज़्बेकिस्तान ने रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ किया

  • 04 Aug 2026

3 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान भारत एवं उज़्बेकिस्तान ने महत्त्वपूर्ण खनिजों, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, अवसंरचना तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

मुख्य बिंदु

  • विस्तारित सहयोग: दोनों देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स, दुर्लभ मृदा तत्व (Rare Earths), खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
  • व्यापार: द्विपक्षीय व्यापार लगभग 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है तथा दोनों देशों ने इसे और अधिक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • सुरक्षा सहयोग: दोनों देशों ने सीमा-पार आतंकवाद, उग्रवाद एवं मादक पदार्थों की तस्करी सहित आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
  • बहुपक्षीय सहयोग: उज़्बेकिस्तान ने ब्रिक्स (BRICS) 2026 की भारतीय अध्यक्षता के दौरान भारत की पहलों का समर्थन किया, जबकि भारत ने 2027–2029 के लिए गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की अध्यक्षता हेतु उज़्बेकिस्तान की उम्मीदवारी का समर्थन किया।