नर्मदा नदी पर 600-यात्री क्षमता वाला लक्ज़री क्रूज़

  • 06 Aug 2026

4 अगस्त, 2026 को गुजरात सरकार ने एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट नर्मदा नदी पर 600-यात्री क्षमता वाली लक्ज़री क्रूज़ शुरू करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य नदी पर्यटन को बढ़ावा देना तथा पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाना है।

  • स्थान: यह क्रूज़ नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट संचालित होगा तथा वर्तमान 200-यात्री क्षमता वाली क्रूज़ सेवा का पूरक बनेगा।
  • क्षमता: लगभग 30 मीटर लंबा एवं 12 मीटर चौड़ा यह पोत 600 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है, जिससे यह क्षेत्र के सबसे बड़े नदी क्रूज़ों में से एक होगा।
  • उपयोग: इसे दर्शनीय पर्यटन, कॉर्पोरेट कार्यक्रम, डेस्टिनेशन वेडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत प्रस्तुतियों एवं निजी समारोहों के लिए बहुउद्देशीय फ्लोटिंग स्थल के रूप में विकसित किया गया है।