अमेरिका ने 100 अरब डॉलर के टैरिफ रिफंड जारी किए

  • 06 Aug 2026

अगस्त 2026 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर के टैरिफ रिफंड जारी किए। यह कदम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘लिबरेशन डे’ व्यापार उपायों के तहत लगाए गए टैरिफ को इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पॉवर्स ऐक्ट (IEEPA) के अंतर्गत अधिकृत न मानते हुए निरस्त करने के बाद उठाया गया।

मुख्य बिंदु

  • न्यायालय का निर्णय: सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि IEEPA अमेरिकी राष्ट्रपति को व्यापक आयात शुल्क लगाने का अधिकार प्रदान नहीं करता।
  • रिफंड प्रणाली: अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) ने ऑटोमेटेड कमर्शियल एनवायरनमेंट (ACE) प्लेटफ़ॉर्म के अंतर्गत कंसोलिडेटेड एडमिनिस्ट्रेशन एंड प्रोसेसिंग ऑफ एंट्रीज़ (CAPE) प्रणाली विकसित की, जिससे रिफंड की गणना एवं प्रसंस्करण किया गया।
  • प्रसंस्करण की स्थिति: 31 जुलाई, 2026 तक 2.52 लाख से अधिक CAPE घोषणाएँ प्रस्तुत की जा चुकी थीं, जिनमें से 1.78 लाख से अधिक सफलतापूर्वक सत्यापित हो चुकी थीं।