अनधिकृत एनालॉग पनीर, चीज़ एवं मक्खन पर प्रतिबंध

  • 06 Aug 2026

हाल ही में गुजरात सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा उपभोक्ताओं को गैर-दुग्ध उत्पादों से भ्रमित होने से बचाने के लिए राज्यभर में अनधिकृत एनालॉग पनीर, चीज़ एवं मक्खन के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया।

  • खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (FDCA) ने पाया कि दूध के स्थान पर वनस्पति तेल एवं अन्य गैर-दुग्ध सामग्री से पनीर जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।
  • सरकार के अनुसार ऐसे उत्पाद उपभोक्ताओं को भ्रमित करते हैं, वास्तविक दुग्ध उत्पादकों को नुकसान पहुँचाते हैं तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी चिंताएँ उत्पन्न करते हैं।