पारीछा बाँध को विश्व धरोहर सिंचाई संरचना का दर्जा

  • 14 Aug 2026

हाल ही में झाँसी स्थित 140 वर्ष पुराने पारीछा बाँध (Parichha Dam) को विश्व धरोहर सिंचाई संरचना (World Heritage Irrigation Structure) के रूप में मान्यता दी गई।

  • यह मान्यता अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग (International Commission on Irrigation and Drainage–ICID) द्वारा प्रदान की गई।
  • पारीछा वियर का निर्माण बेतवा नदी पर किया गया था और यह वर्ष 1886 में कार्यशील हुआ।
  • इसकी लंबाई 1,174 मीटर है और यह नदी तल से 16.8 मीटर ऊँचा है।
  • वियर में 318 स्टील फॉलिंग शटर हैं, जिससे जलाशय की क्षमता बढ़कर 2,400 मिलियन घन फीट हो जाती है।
  • यह सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में बेतवा नहर प्रणाली के हेडवर्क्स के रूप में कार्य करता है।