‘ICMR शाइन’ का द्वितीय संस्करण

  • 14 Aug 2026

11-12 अगस्त, 2026 को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग–भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (DHR-ICMR) ने ‘आईसीएमआर-शाइन’ (SHINE: Science & Health Innovation for the Nextgen Explorers) के दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के स्कूली विद्यार्थियों को जैव-चिकित्सा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान से परिचित कराया गया।

  • कार्यक्रम का आयोजन 31 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 83 स्थानों पर किया गया।
  • इसका लक्ष्य कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को जैव-चिकित्सा अनुसंधान का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
  • विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला भ्रमण, वैज्ञानिक प्रदर्शन, पोस्टर वॉक एवं व्यावहारिक गतिविधियों में भाग लिया।
  • ICMR ने SHINE वेबसाइट लॉन्च की और सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर राष्ट्रव्यापी स्कूली प्रतियोगिता की घोषणा की।