भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने पर नीति आयोग की रिपोर्ट

  • 14 Aug 2026

13 अगस्त, 2026 को नीति आयोग ने “भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रमुख क्षेत्र” (Key Sectors to Position India as a Global Manufacturing Hub) शीर्षक वाली एक रिपोर्ट जारी की। इसमें रसायन, वस्त्र, दूरसंचार एवं नेटवर्किंग उपकरण तथा सौर PV विनिर्माण को भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि के लिए उच्च क्षमता वाले क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है।

मुख्य बिंदु

  • रिपोर्ट का उद्देश्य: घरेलू क्षमताओं को बढ़ावा देना, मूल्य संवर्धन में वृद्धि करना, आयात पर निर्भरता कम करना तथा वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में भारत की भूमिका का विस्तार करना।
  • रसायन क्षेत्र: प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए डाउनस्ट्रीम उत्पादन के विस्तार, फीडस्टॉक के बेहतर उपयोग तथा निवेश में वृद्धि की सिफारिश की गई है।
  • वस्त्र क्षेत्र: भारत का वस्त्र क्षेत्र लगभग 2% GDP, 11% विनिर्माण GVA और 9% वस्तु निर्यात में योगदान देता है।
  • वस्त्र निर्यात: भारत ने वित्त वर्ष 2025 में 37.7 अरब डॉलर मूल्य के वस्त्र उत्पादों का निर्यात किया, जिससे वह दुनिया का छठा सबसे बड़ा वस्त्र निर्यातक बना।
  • दूरसंचार विनिर्माण: भारत 1.2 अरब से अधिक ग्राहकों के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार है।
  • दूरसंचार क्षेत्र की प्राथमिकताएँ: रिपोर्ट में घरेलू घटक विनिर्माण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, औद्योगिक क्लस्टर, परीक्षण सुविधाओं एवं कौशल विकास की सिफारिश की गई है।