संशोधित इंडिया कोड पोर्टल

  • 14 Aug 2026

13 अगस्त, 2026 को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने कानूनों तक पहुँच को सरल बनाने के लिए संशोधित ‘इंडिया कोड पोर्टल’ लॉन्च किया।

  • पोर्टल में कानूनी जानकारी तक आसान पहुँच के लिए AI-सहायित खोज, सिमेंटिक सर्च एवं आवाज-आधारित खोज की सुविधा शुरू की गई है।
  • यह आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध सभी 22 भाषाओं में कानूनों तक बहुभाषी पहुँच प्रदान करता है।
  • उपयोगकर्ता कानूनों में किए गए संशोधनों, विधायी इतिहास तथा अधिनियमों एवं अधीनस्थ विधान के बीच संबंधों तक पहुँच सकते हैं।
  • इंडिया कोड को ई-गजट पारिस्थितिक तंत्र के साथ एकीकृत किया गया है तथा विधायी दस्तावेजों तक QR-आधारित पहुँच प्रदान की गई है।