मंगोलिया में UNCCD के COP17 का शुभारंभ

  • 19 Aug 2026

17 अगस्त, 2026 को मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCCD) के पक्षकारों के सम्मेलन के 17वें सत्र (COP17) का मंगोलिया के उलानबटार में शुभारंभ हुआ। इसमें भूमि पुनर्स्थापन संबंधी प्रतिबद्धताओं को ठोस कार्रवाई, वित्तपोषण एवं संस्थागत सहयोग में बदलने पर जोर दिया गया।

मुख्य बिंदु

  • विषय: COP17 का आयोजन “भूमि बहाल करें, आशा बहाल करें” (Restoring Land, Restoring Hope) विषय के तहत किया जा रहा है।
  • स्थान एवं अवधि: मंगोलिया की मेजबानी में सम्मेलन 17 से 28 अगस्त, 2026 तक उलानबटार में आयोजित किया जा रहा है।
  • कार्यान्वयन पर ध्यान: सम्मेलन का उद्देश्य घोषणाओं से आगे बढ़कर भूमि पुनर्स्थापन प्रतिबद्धताओं के वित्तपोषण एवं कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • भूमि पुनर्स्थापन: देशों ने लगभग 1 अरब हेक्टेयर क्षरित भूमि को बहाल करने की प्रतिबद्धता जताई है।
  • भूमि क्षरण: विश्व स्तर पर लगभग 1.5–2 अरब हेक्टेयर भूमि के क्षरित होने का अनुमान है।
  • अनसुलझा मुद्दा: COP17 में वैश्विक सूखा रूपरेखा पर वार्ता फिर से होगी, जो रियाद में आयोजित COP16 में अनसुलझी रह गई थी।
  • COP16: COP16 में देश कानूनी रूप से बाध्यकारी ‘सूखा प्रोटोकॉल’ (Drought Protocol) पर सहमति बनाने में विफल रहे थे।