PMGKAY के लिए CBDC आधारित DBT की शुरुआत

  • 19 Aug 2026

14 अगस्त, 2026 को भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत चंडीगढ़ तथा दादरा एवं नगर हवेली में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) की शुरुआत की।

मुख्य बिंदु

  • डिजिटल रुपया: खाद्य सब्सिडी पारंपरिक बैंक खातों के बजाय सीधे लाभार्थियों के डिजिटल रुपया वॉलेट में हस्तांतरित की जाएगी।
  • उद्देश्य-विशिष्ट सब्सिडी: डिजिटल सब्सिडी का उपयोग केवल सूचीबद्ध व्यापारियों से खाद्यान्न खरीदने के लिए किया जा सकेगा।
  • पहला कार्यान्वयन: चंडीगढ़ तथा दादरा एवं नगर हवेली सभी पात्र PMGKAY लाभार्थियों के लिए इस प्रणाली को लागू करने वाले पहले राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बने।
  • पूर्व पायलट: इस पहल का पहला पायलट 15 फरवरी, 2026 को गुजरात में और बाद में 26 फरवरी, 2026 को पुडुचेरी में किया गया था।
  • डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना: यह पहल DBT को CBDC के साथ जोड़कर पारदर्शिता, पता लगाने की क्षमता एवं अंतिम छोर तक वितरण में सुधार करती है।