जेनेसिस एंटरप्रेन्योर-इन-रेजिडेंस (EIR) कोहोर्ट 3 का शुभारंभ

  • 25 Aug 2026

अगस्त 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने MeitY स्टार्टअप हब (MSH) के माध्यम से प्रौद्योगिकी-आधारित स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए जेनेसिस एंटरप्रेन्योर-इन-रेजिडेंस कोहोर्ट 3 [GENESIS Entrepreneur-in-Residence (EIR) Cohort 3] का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • लक्षित समूह: यह कार्यक्रम इच्छुक उद्यमियों, नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं शुरुआती चरण के स्टार्टअप संस्थापकों को समर्थन प्रदान करता है।
  • वित्तीय सहायता: चयनित नवप्रवर्तकों को GENESIS के सहभागी इनक्यूबेटरों के माध्यम से ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • सहायता के क्षेत्र: इसमें इनक्यूबेशन, मार्गदर्शन, प्रोटोटाइप निर्माण, न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (MVP) विकास, प्रौद्योगिकी सत्यापन एवं व्यावसायीकरण शामिल हैं।
  • प्रमुख प्रौद्योगिकियाँ: कार्यक्रम का फोकस AI/ML, IoT, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन, क्वांटम प्रौद्योगिकी एवं इमर्सिव प्रौद्योगिकियों पर है।
  • पात्र नवाचार: पात्र नवाचारों का प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (TRL) 1–4 के अंतर्गत होना आवश्यक है, जिसमें विचार चरण से प्रारंभिक सत्यापन तक के स्तर शामिल हैं।