9वां राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026

  • 25 Aug 2026

24 अगस्त, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) सम्मेलन-2026 [9th National Security Strategies (NSS) Conference-2026] का उद्घाटन किया।

  • आयोजन: दो दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 850 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
  • प्रमुख विषय: सम्मेलन में आतंकवाद-रोधी उपाय, खुफिया समन्वय, मादक पदार्थ नियंत्रण एवं अवैध प्रवासन पर चर्चा की गई।
  • अन्य सुरक्षा चुनौतियाँ: साइबर अपराध तथा पाकिस्तान द्वारा प्रॉक्सी युद्ध को भी राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के रूप में संबोधित किया गया।
  • दूसरे दिन के विषय: दूसरे दिन भूमिगत एवं हवाई खतरों, ब्लू इकोनॉमी सुरक्षा, सूचना युद्ध एवं जैव-सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।