AIIA द्वारा ‘गर्भिणी मित्र’ पाठ्यक्रम शुरू

  • 25 Aug 2026

24 अगस्त, 2026 को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘गर्भिणी मित्र’ (Garbhini Mitra) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।

  • अवधि एवं उद्देश्य: 6 महीने का यह ऑफलाइन पाठ्यक्रम गर्भावस्था एवं प्रसवोत्तर स्वास्थ्य सहायता में कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • पाठ्यक्रम: इसमें गर्भावस्था के दौरान आहार, जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन, योग, भावनात्मक सहयोग एवं नवजात शिशु की देखभाल शामिल है।
  • अन्य प्रशिक्षण: इसमें संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन एवं बुनियादी जीवन रक्षक सहायता का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • पात्रता: आवेदन के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 उत्तीर्ण होना तथा उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होना आवश्यक है।
  • सीटें: नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित AIIA परिसर में प्रत्येक बैच में अधिकतम 20 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।