इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रेजिलिएंस इंडेक्स (ITRI)

  • 25 Aug 2026

24 अगस्त, 2026 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बाजार अवसंरचना संस्थानों (MIIs) के सूचना प्रौद्योगिकी लचीलेपन या सहनशीलता को मजबूत करने के लिए ‘सूचना प्रौद्योगिकी सहनशीलता सूचकांक’ [Information Technology Resilience Index (ITRI)] का अनावरण किया।

मुख्य बिंदु

  • मूल्यांकन: ITRI स्टॉक एक्सचेंजों, डिपॉजिटरी एवं अन्य बाजार अवसंरचना संस्थानों की आईटी प्रणालियों का आकलन करेगा।
  • पैरामीटर: सूचकांक में उपलब्धता, सुरक्षा, अखंडता, शासन एवं विश्वसनीयता सहित 9 मापदंडों का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • उच्चतम भारांक: उपलब्धता एवं सुरक्षा को 20-20% का सर्वाधिक भारांक दिया गया है।
  • 10% भारांक: व्यवसाय निरंतरता, शासन, अखंडता, विश्वसनीयता एवं निगरानी को 10-10% भारांक दिया गया है।
  • अन्य कारक: स्केलेबिलिटी, घटना प्रबंधन एवं अन्य प्रासंगिक कारकों को शेष 10% भारांक दिया गया है।
  • प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली: बाजार अवसंरचना संस्थान (MIIs) सूचना प्रौद्योगिकी लचीलेपन (IT resilience) में गिरावट का पता लगाने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) विकसित करेंगे।
  • गणना की आवृत्ति: MIIs को प्रत्येक छमाही समाप्त होने के 60 दिनों के भीतर वर्ष में दो बार ITRI की गणना करनी होगी।