देवनहल्ली में प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन

  • 11 Sep 2026

10 सितंबर, 2026 को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु के देवनहल्ली में एक ‘प्रौद्योगिकी केंद्र’ (Technology Centre) का उद्घाटन किया।

  • उद्देश्य: केंद्र का उद्देश्य MSMEs की प्रौद्योगिकी, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करना है।
  • प्रमुख फोकस: यह विशेष रूप सेइलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ESDM) पर केंद्रित है।
  • परियोजना क्षेत्र एवं लागत: केंद्र को10 एकड़ में लगभग₹156 करोड़ के निवेश से विकसित किया गया है।
  • प्रशिक्षण क्षमता: इससे प्रतिवर्ष लगभग10,000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिए जाने की उम्मीद है।