विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2026

  • 11 Sep 2026

10 सितंबर, 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day–WSPD) मनाया गया। इस अवसर पर आत्महत्या के रोकथाम में खुली बातचीत, समानुभूति और समय पर सहायता के महत्व को रेखांकित किया गया।

  • थीम: वर्ष 2026 की थीम है - आत्महत्या के बारे में धारणा बदलना” (Changing the Narrative on Suicide)
  • आह्वान: अभियान का आह्वान है - बातचीत की शुरुआत करें” (Start the Conversation)
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य आत्महत्या से जुड़ी सामाजिक कलंक भावना, चुप्पी और हानिकारक भ्रांतियों को चुनौती देना है।
  • शुरुआत: WSPD वर्ष 2003 से मनाया जा रहा है।
  • आयोजक संस्था: इसे इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) द्वारा मनाया जाता है।