ड्रोनाथॉन-2026

  • 15 Sep 2026

14 सितंबर, 2026 को वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायु सेना के पहले ड्रोनाथॉन-2026 (Dronathon-2026) का उद्घाटन किया।

  • यह तीन दिवसीय आयोजन 14–16 सितंबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें 20 से अधिक रक्षा कंपनियाँ, स्टार्ट-अप, MSMEs, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (DPSUs) और नवोन्मेषक भाग ले रहे हैं।
  • ड्रोनाथॉन-2026 का उद्देश्य वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में उभरती मानव रहित वायु प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों का मूल्यांकन करना है।
  • प्रदर्शनों में निगरानी, टोही, स्वायत्त संचालन और स्वॉर्म प्रौद्योगिकियों से संबंधित क्षमताएँ शामिल हैं।